September 11, 2026 08:48:29
जालंधर में जागो पार्टी के दौरान फायरिंग, सरपंच के पति की मौत, परिवार ने संस्कार किया; Ssp खख बोले- ह

जालंधर में जागो पार्टी के दौरान फायरिंग, सरपंच के पति की मौत, परिवार ने संस्कार किया; Ssp खख बोले- हार्ट-अटैक से हुई मौत

Feb22,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। जालंधर में जागो पार्टी के दौरान की जा रही हवाई फायरिंग में एक 45 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक गांव के मौजूदा सरपंच का पति है। जिसका पुलिस को बताए बिना संस्कार कर दिया गया। आज (22 फरवरी) को सारे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। इससे मामले के ऊपर से पर्दा उठ गया है। अब इसे लेकर थाना गोराया की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की फिलहाल तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान गोराया के रहने वाले परमजीत सिंह के रूप में हुई है।

शादी से पहले की जागो पार्टी में हुई घटनाक्रम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो फिल्लौर हलके के गोराया का है। थाना गोराया के अंतर्गत आने वाले चक देसराज गांव का ये घटनाक्रम शादी से पहले निकाली जाने वाली जागो का है। वीडियो में साफ तौर पर देखा सकता है कि एक युवक हवाई फायर कर रहा है। अचानक फायरिंग करते व्यक्ति दूसरे व्यक्ति उसके पास आ जाता है। जिसके बाद ये हादसा हो जाता है। गोली चलाने वाला युवक ने कुल तीन फायर किए।


मौजूदा सरपंच का पति है मृतक परमजीत सिंह

मृतक की पहचान 45 वर्षीय परमजीत सिंह के रूप में हुई है, जो गांव के मौजूदा सरपंच का पति बताया जा रहा है। हालांकि परिवार ने पुलिस से कहा है कि मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। अब वीडियो सामने आने के बाद फिलहाल पारिवारिक सदस्य कुछ बोलने की तैयार नहीं हैं। वीडियो पुलिस के पास पहुंच चुका है। इसके आधार पर मामले में जांच की जा रही है।

फायरिंग करने वाले का वेपन कब्जे में लेंगे

वहीं, इसे लेकर फिल्लौर हल्के के डीएसपी सरवण सिंह बल ने कहा- फिलहाल मामले में पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच के बाद मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग करने वाले युवक का वेपन भी कब्जे में लिया जाएगा। हालांकि इसे लेकर एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा- व्यक्ति को गोली नहीं लगी है।

Firing-During-Jago-Party-In-Jalandhar-Sarpanchs-Husband-Killed-Family-Performed-Last-Rites-Ssp-Khakh-Said-He-Died-Of-Heart-Attack



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं