September 10, 2026 07:13:16
अमृतधारी सिख पर जानलेवा हमला:5 लोगों ने पगड़ी उतारी और केशों की बेअदबी की, एक्टिवा से घर लौट वक्त वा

अमृतधारी सिख पर जानलेवा हमला:5 लोगों ने पगड़ी उतारी और केशों की बेअदबी की, एक्टिवा से घर लौट वक्त वारदात की

Feb23,2025 | Enews Team | Jagraon

जगराओं | राजोआना खुर्द गांव में एक अमृतधारी सिख युवक पर जानलेवा हमला कर उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित अवतार सिंह ने बताया कि वह रोजाना की तरह भैंसों का दूध निकालकर एक्टिवा पर घर लौट रहा था। गुरुद्वारा सिंह सभा के पास गुरविंदर सिंह और हरप्रीत सिंह झगड़ा कर रहे थे। गुरविंदर ने उसे रोक लिया और बात करने के बहाने अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोपियों ने न सिर्फ पीड़ित की पगड़ी उतारी, बल्कि उसके केशों (बालों) से पकड़कर मारपीट की। पीड़ित के अमृतधारी सिख होने के बावजूद आरोपियों ने उसका कंघा फेंक दिया, जिससे केसों की बेअदबी हुई।

थाना सुधार के एएसआई गुरचरण सिंह के अनुसार, आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, जगदीप सिंह, तेजिंदर सिंह और केवल सिंह के रूप में हुई है। सभी आरोपी राजोआना खुर्द गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने धारा 126(2), 115(2), 118, 298, 190 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

Deadly-Attack-On-Amritdhari-Sikh-5-People-Removed-His-Turban-And-Disrespected-His-Hair-Incident-Happened-When-He-Was-Returning-Home-On-Activa

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं