September 10, 2026 04:47:56
फतेहगढ़ के पादरी की पत्नी से जालंधर में गैंगरेप, पास्टर ने सिर पर हाथ रख बेहोश किया, फिर बनाए संबंध;

फतेहगढ़ के पादरी की पत्नी से जालंधर में गैंगरेप, पास्टर ने सिर पर हाथ रख बेहोश किया, फिर बनाए संबंध; पैसे देने बुलाया था

Feb24,2025 | Enews Team | Punjab

लुधियाना। श्री फतेहगढ़ साहिब के एक पादरी की पत्नी के साथ जालंधर के ही एक पादरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रेप किया। इस संबंध में कमिश्नरेट पुलिस के थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने आरोपी फारिस मसीह पुत्र तेज मसीह, परगट सिंह उर्फ जोसेफ, बलकार मसीह, माही मनचंदा और वीरबल निवासी जीसस विला, गार्डन कॉलोनी जालंधर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। केस दर्ज होने की पुष्टि थाना डिवीजन नंबर-6 के एसएचओ भूषण कुमार ने की है। उन्होंने कहा- फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पैसे लेने जालंधर आईं तो आरोपियों ने की वारदात 

पुलिस को दिए गए बयानों में फहेतगढ़ साहिब के रहने वाले पास्टर की पत्नी ने कहा- वह ईसाई समाज से संबंध रखती हैं और अक्सर वह धार्मिक प्रचार के लिए वह पंजाब के विभिन्न जिलों में आती जाती रहती हैं। उनके साथ उनके पति और अन्य लोग भी होते हैं। जालंधर में के पास्टर फैरिस मसीह उनके जानकार थे और उनके साथ वह जालंधर में प्रचार कर चुकी थी। जिसके चलते उनकी आपस में बातचीत होती थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि फैरिस से उन्होंने पैसे लेने थे। उक्त पैसा लेने के लिए वह जालंधर आईं थी। उसी दौरान उनके साथ आरोपी ने उक्त वारदात को अंजाम दिया।

पिछले साल जुलाई माह में हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस 

बता दें कि ये सारा घटनाक्रम पिछले साल यानी 2024 में हुआ है। थाना डिवीजन नंबर-6 के एसएचओ भूषण कुमार ने कहा- पीड़ित महिला अपनी एक महिला जानकार के साथ जालंधर आई थी। उसे पैसे लेने के लिए फैरिस मसीह ने ही बुलाया था।

पीड़ित ने उन्हें बयानों में कहा- जब वह फैरिस से मिलने के लिए जालंधर आई तो फैरिस ने आशीर्वाद के तौर पर उनके सिर पर हाथ रखा और वह बेहोश हो गईं। पीड़ित ने कहा- जब वह होश में आईं तो उनका शरीर दुख रहा था। जिससे उन्हें लगा कि उनके साथ कुछ गलत हुआ है। जिसके बाद मामला आगे बढ़ा तो पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने लंबी जांच के बाद ये मामला दर्ज कर लिया है।

Fatehgarh-Pastors-Wife-Gangraped-In-Jalandhar-Pastor-Made-Her-Unconscious-By-Putting-His-Hand-On-Her-Head-Then-Had-Sex-With-Her-Had-Called-Her-To-Give-Money



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026