September 11, 2026 04:19:49
पंजाब पुलिस के 52 मुलाजिमों को बर्खास्त करने पर सीपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन, फोर्स ने कमिश्नर कार्याल

पंजाब पुलिस के 52 मुलाजिमों को बर्खास्त करने पर सीपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन, फोर्स ने कमिश्नर कार्यालय जाने से रोका, 4 कर्मचारी हिरासत में लिए

Feb26,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। सीएम भगवंत मान की  और से पूरे पंजाब में भ्रष्टाचार के आरोपों में बर्खास्त किए गए 52 पुलिसकर्मियों के समर्थन में बुधवार को लुधियाना में प्रदर्शन की योजना थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कमिश्नर कार्यालय के पास जाने से रोक दिया। चार कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया गया। बर्खास्त किए गए कर्मियों में एक इंस्पेक्टर, पांच एएसआई, चार हेड कॉन्स्टेबल और 42 कॉन्स्टेबल शामिल हैं। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर 13 फरवरी को की गई थी। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इन सभी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज थे और लंबे समय से विभागीय जांच चल रही थी। पुलिस परिवार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान भूपिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि भ्रष्ट अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आईपीएस इंद्रबीर सिंह और डीआईजी प्रदीप कुमार पर केस चल रहे हैं, फिर भी वे अपने पदों पर बने हुए हैं। भूपिंदर सिंह ने चेतावनी दी कि वे अन्य संगठनों के साथ मिलकर जल्द ही मुख्यमंत्री और डीजीपी कार्यालय का घेराव करेंगे। उनका कहना है कि बर्खास्त कर्मियों को बहाल करवाकर ही रहेंगे।

इन जिलो से है डिसमिस किए मुलाजिम

डीजीपी ने बताया कि सीएम द्वारा 13 फरवरी को डिसमिस करने का आदेश दिया गया था और बर्खास्त पुलिसकर्मियों में पटियाला से सर्वाधिक पांच, अमृतसर-जालंधर पुलिस कमिश्नरेट व जालंधर रूरल से दो-दो, लुधियाना कमिश्नरेट, कपूरथला व होशियारपुर से चार-चार, फरीदकोट व लुधियाना रूरल से तीन-तीन, बटाला, फाजिल्का व बठिंडा से दो-दो, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, गुरदासपुर, खन्ना, मानसा, मालेरकोटला, पठानकोट व रूपनगर से एक-एक पुलिसकर्मी शामिल हैं।

Protest-Outside-Cp-Office-Over-Dismissal-Of-52-Punjab-Police-Employees-Force-Stopped-Them-From-Going-To-Commissioners-Office-4-Employees-Detained



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं