September 10, 2026 05:50:11
लुधियाना में दो पक्ष में हुई फायरिंग, एक युवक जख्मी, दोस्तों के साथ खड़ा था युवक

लुधियाना में दो पक्ष में हुई फायरिंग, एक युवक जख्मी, दोस्तों के साथ खड़ा था युवक

Feb27,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के मोती नगर इलाके में मल्होत्रा चौक के पास देर रात दो गुटों के बीच फायरिंग हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से कुल 5-6 राउंड फायरिंग की गई। वारदात में गोली लगने से घायल अमित ने बताया कि वह अपने दोस्त बिट्टू और प्रदीप के साथ मोती नगर में खड़ा था। इसी दौरान कुछ लोग आए और फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने पहले हवा में फायरिंग की। फिर सीधे उन पर फायर किया। इस दौरान अमित को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घायल की तरफ से कोई जवाबी फायरिंग नहीं की गई।

पुलिस ने आधा दर्जन लोगों पर केस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अमित को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी सुलक्षण सिह ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों ने अमित पर फायर किए जिसमें एक गोली अमित की छाती में लगी। पुलिस ने राजू, रेहान, टल्लू, लक्की समेत आधा दर्जन बदमाशों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। बदमाश फरार हैं, जिन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा।

Firing-Took-Place-On-Two-Sides-In-Ludhiana-One-Youth-Injured-The-Youth-Was-Standing-With-Friends

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026