September 11, 2026 03:06:05
पंजाब में सोनू खत्री गैंग के 2 गैंगस्टरों का एनकाउंटर, आमने-सामने 20 रौंद फायरिंग हुई, जम्मू पुलिस क

पंजाब में सोनू खत्री गैंग के 2 गैंगस्टरों का एनकाउंटर, आमने-सामने 20 रौंद फायरिंग हुई, जम्मू पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की हत्या में शामिल थे दोनों

Mar2,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। जालंधर में सिटी पुलिस की टीम ने आज सुबह गैंगस्टर सोनू खत्री के दो गुर्गों का एनकाउंटर कर दिया। दोनों बदमाशों को गोलियां लगी हैं, जिसमें से एक की हालत गंभीर है। जालंधर की नई पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के आने के बाद उनकी देखरेख में टीम ने जालंधर में ये पहला एनकाउंटर किया है। सिटी पुलिस की सीआईए स्टाफ की टीम द्वारा ये कार्रवाई सुच्ची पिंड श्मशान घाट के पास की गई इस कार्रवाई में जख्मी दोनों बदमाशों पर कई एफआईआर दर्ज हैं। जोकि पिछले काफी समय से छिप रहे थे। जालंधर सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज की टीम ने दोनों गैंगस्टरों को ट्रैक किया और अपनी उच्च अधिकारियों को बताकर आज सुबह एनकाउंटर कर दिया।

सीपी बोलीं- आरोपियों ने पिछले साल जम्मू पुलिस के सब इंस्पेक्टर की हत्या की थी

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा- दोनों आरोपी रामामंडी एरिया में किसी वारदात करने की फिराक में आए थे। सूचना के आधार पर दोनों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। आरोपियों की के नाम सुखविंदर सिंह और हरप्रीत सिंह है। पिछले साल अप्रैल माह में एक जम्मू पुलिस के सब इंस्पेक्टर की हत्या मामले में दोनों आरोपी वांछित थे। साथ ही सुखविंदर सिंह पर पहले भी कई प्राइमरी केस दर्ज हैं। सीपी धनप्रीत कौर ने कहा- दोनों तरफ से करीब 20 गोलियां चलाई गईं। जिसके बाद उन्हें राउंडअप किया गया। दोनों पिछले काफी समय से जालंधर सिटी के एरिया में एक्टिव थे।

आमने सामने 20 से ज्यादा राउंड फायर

जानकारी के अनुसार, CIA टीम को सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर गैंगस्टरों की मूवमेंट है, सूचना के आधार पर टीम ने रेड कर आरोपियों की गिरफ्तार करने की कोशिश की। मगर आरोपियों ने पुलिस पार्टी को देखकर गोली चला दी। जिसमें पुलिस मुलाजिम बाल बाल बचे। जिसके बाद तुरंत पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों गैंगस्टरों पर गोली चलाई। दोनों जख्मी हुए हो गए। घटनास्थल पर करीब 20 से ज्यादा गोलियां आमने सामने चली।

Encounter-Of-2-Gangsters-Of-Sonu-Khatri-Gang-In-Punjab-20-Rounds-Of-Firing-Took-Place-Face-To-Face-Both-Were-Involved-In-The-Murder-Of-Sub-Inspector-Of-Jammu-Police



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं