सराभा नगर थाना पुलिस की ओर से शहर के रियल स्टेट कारोबारी आयुष भल्ला पर एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर पुलिस की ओर से गुड़गांव निवासी डॉक्टर करुणा के बयानों पर दर्ज की गई है। एफआईआर मुताबिक डॉक्टर करुणा आनंद की ओर से साउथ सिटी स्थित क्वींस गार्डन में 1000 गज के प्लाट का बयाना आयुष भल्ला की कंपनी विकास हाउस बिल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड बीआरएस नगर के साथ किया था । लेकिन इसके बाद उक्त कंपनी ने जाली दस्तावेज तैयार कर यह प्लॉट किसी और व्यक्ति को बेच दिया। इस पूरे मामले में शिकायतकर्ता मुताबिक उनके साथ 10 लाख रुपए की ठगी आयुष भल्ला व उनकी कंपनी की ओर से की गई है।
Fir-Against-Real-Estate-Businessman-Ayush-Bhalla