September 10, 2026 07:03:22
लुटेरों की पिटाई से बुजुर्ग की मौत:मोहाली से पिकअप में सामान लेकर आया था; नकदी-गाड़ी लूट कर फेंका

लुटेरों की पिटाई से बुजुर्ग की मौत:मोहाली से पिकअप में सामान लेकर आया था; नकदी-गाड़ी लूट कर फेंका

Mar12,2025 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर | लुटेरों की पिटाई से जख्मी बुजुर्ग की इलाज के दौरान आज मौत हो गई। उसकी पहचान पटियाला के क्षत्राणा एरिया के रहने वाले फकीर चंद के रूप में हुई है। वह पिकअप (मिनी ट्रक) चलाने का काम करता था।

जानकारी के अनुसार, वारदात बीते सोमवार को देर रात हुई और मंगलवार को सुबह लोगों ने फकीर चंद को जख्मी हालत में देखा था। जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान आज यानी बुधवार को फकीर चंद ने दम तोड़ दिया। परिवार ने मामले में पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।

मृतक के रिश्तेदार खुशी राम ने बताया कि उनके ताया फकीर चंद अक्सर जालंधर आया जाता करते हैं। बीते सोमवार को वह अपनी पिकअप लेकर जालंधर के टांडा अड्डा फाटक के पास आए थे। इस दौरान वह वहां पर सामान छोड़ने के बाद पटियाला के लिए निकल गए थे। मगर रास्ते में उनके साथ लूट हो गई। लूटेरों ने उनका पिकअप और उनके पैसे से 17 हाज रुपए लूट लिए।

खुशी राम ने कहा- ताया फकीर चंद के मुंह पर कई वार किए गए थे। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो चुके थे। उन्हें राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। खुशी राम ने कहा- वह पिछले 6 माह से लगातार मोहाली से सामान लेकर जालंधर आते थे। फकीर चंद का शव रायपुर रसूलपुर के पास से बरामद किया गया था।

Elderly-Man-Dies-After-Being-Beaten-Up-By-Robbers-He-Had-Brought-Goods-In-A-Pickup-From-Mohali-Cash-And-Car-Were-Looted-And-Thrown-Away

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं