September 10, 2026 01:04:00
लुधियाना के पॉश एरिया में पति ने पत्नी को चप्पलों से पीटा, तकिए से मुंह दबाकर मारने की कोशिश, पर्चा

लुधियाना के पॉश एरिया में पति ने पत्नी को चप्पलों से पीटा, तकिए से मुंह दबाकर मारने की कोशिश, पर्चा दर्ज

Mar12,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के पॉश एरिया सिविल लाइन के टैगोर नगर में एक महिला ने अपने पति पर चप्पलों से पीटने और फिर तकिए से उसका मुंह दबाकर मारने की कोशिश की। जिसके चलते पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने सिविल लाइन टैगोर नगर की गितांजलि की शिकायत पर उसके पति रिषी बांडा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है। एएसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता आरोपी रिषी बांडा की पत्नी है। आरोपी अक्सर ही उसके साथ मारपीट करता रहता है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि तीन मार्च को वह घर पर मौजूद थी। इसी दौरान उक्त आरोपी पति आया। उसने अलमारी में से पैसे निकालकर देने के लिए कहा। जब उसने अलमारी में से पेमेंट निकाल रही थी, तो थोड़ी देरी होने पर पति ने उसके साथ मारपीट करनी शुरु कर दी। जिसके बाद अगले दिन चार मार्च को शिकायतकर्ता की बेटी की वीडियो कॉल आने लगी। लेकिन उसकी बात नहीं हो सकी। जिसके चलते उसने अपने पति से मोबाइल मांगा। जिस पर आरोपी पति ने उसे चप्पलों से पीटना शुरु कर दिया। यहां तक कि तकिए से उसका मुंह दबाकर मारने की कोशिश की। लेकिन शिकायतकर्ता ने किसी तरह अपना बचाव किया और पुलिस को शिकायत दी।

In-A-Posh-Area-Of-ludhiana-A-Husband-Beat-His-Wife-With-Slippers-Tried-To-Kill-Her-By-Suffocating-Her-With-A-Pillow-Fir-Lodged

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026