September 9, 2026 23:35:42
लुधियाना में होली-जुमे पर 2 पक्ष भिड़े, एक-दूसरे पर पथराव व बोतलें मारी, वाहन तोड़े, मस्जिद के शीशे भी

लुधियाना में होली-जुमे पर 2 पक्ष भिड़े, एक-दूसरे पर पथराव व बोतलें मारी, वाहन तोड़े, मस्जिद के शीशे भी टूटे

Mar15,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना की आरके रोड स्थित मियां मार्केट में होली और जुमे के दिन 2 पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर और बोतलें चली। झड़प में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल पर पुलिस के सीनियर अधिकारी पहुंचे गए हैं। सीआईए समेत कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है। विशेष समुदाय के लोगों का कहना है कि नमाज अदा करते वक्त कुछ शरारती लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि मस्जिद की तरफ पहले ईंट फेंकी गई। इसमें पथराव और मस्जिद की खिड़कियों के शीशे टूटने के वीडियो भी सामने आए हैं। मामला शाम साढ़े 4 बजे का है।

मुस्तकीम बोले- शरारती तत्वों ने हमला किया
विशेष समुदाय के नेता मोहम्मद मुस्तकीम ने बताया कि बिलाल मस्जिद में दोपहर 1 बजे जुमे की नमाज अदा हो रही थी। इस दौरान शरारती तत्वों ने मस्जिद के बाहर हुड़दंगबाजी की। इसके बाद शाम करीब साढ़े 4 बजे दोबारा नमाज अदा की जा रही थी। उस दौरान शरारती तत्वों की भीड़ ने मस्जिद पर हमला कर दिया। मस्जिद और नमाजियों पर पत्थरों के साथ शीशे की बोतलें बरसाई गईं। इसमें समुदाय के 6 से 7 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। घायलों को अस्पताल लाया गया।

पहले मस्जिद की तरफ से ईंट फेंकी गई

दूसरे पक्ष के लक्ष्मण ने बताया कि मस्जिद से कुछ दूरी पर होली का कार्यक्रम चल रहा था। यहां DJ भी लगाया था। इस दौरान साढ़े 4 बजे के करीब मस्जिद की तरफ से उन पर ईंट फेंकी गई। गालियों भी निकाली गई। इस पर हमने भी अपने बचाव में पत्थर फेंके। 4 से 5 लोग घायल हुए हैं।

5 लोगों को हिरासत में लिया

मौके पर पहुंचे एडीसीपी पीएस विर्क ने कहा- मामूली तकरार हुआ था और फिर ईंट पत्थर चले। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचे स्थिति को कंट्रोल कर दिया था। करीब 5 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। अब स्थिति नॉर्मल हैं। किसी भी मुलाजिम को कोई चोट नहीं आई है।

Two-Groups-Clashed-On-Holi-Jumma-In-Ludhiana-Threw-Stones-And-Bottles-At-Each-Other-Damaged-Vehicles-And-Even-Broke-The-Windows-Of-A-Mosque



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026