लुधियाना। लुधियाना में सेखेवाल प्राइमरी स्कूल की हेड शिक्षिका निशा रानी पर थाना डाबा की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जिला शिक्षा अधिकारी के बयानों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। फिलहाल हेड शिक्षिका फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। थाना डाबा पुलिस को जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आरोपी निशा रानी ब्लॉक मांगट-2 के सेखेवाल गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल में हेड शिक्षिका के पद पर तैनात है। आरोपी शिक्षिका निशा ने अपनी तैनाती दौरान 2500 से अधिक फर्जी दाखिले किए है। इस केस में विभाग ने भी गहनता से जांच की, जिसके बाद ये घोटाला खुलकर सामने आया। शिक्षिका निशा का पिछला रिकार्ड भी विभाग चेक करवा रहा है, ताकि पता चल सके कि कितने समय से इस तरह की वह गतिविधियां कर रही है। निशा ने मिड-डे-मील ग्रांट, वर्दियों की ग्रांट और छात्रों के वजीफे की ग्रांटों में घोटाला किया है।
Ludhiana-Government-Head-Teacher-Committed-Mid-Day-Meal-Scam-Made-2500-Fake-Recruitments-Case-Registered