अमृतसर में ठाकुरद्वारा मंदिर पर बम से हमला अमृतसर में गुरु की नगरी अमृतसर में बम धमाकों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं लेता दिखाई rsदे रहा है। स्वर्ण मंदिर के बाद अब छेहराटा एरिया में शेर शाह सूरी रोड पर शनिवार देर रात श्री ठाकुरद्वारा मंदिर के बाहर बम ब्लास्ट का मामले सामने आया है । मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों की ओर से बम ब्लास्ट को अंजाम दिया गया । सीसीटीवी फुटेज से साफ हुआ है कि मोटरसाइकिल में आए दो युवकों में से एक युवक ने ग्रेनाइट टाइप बमनुमा चीज मंदिर की ओर फेंकी। इसके बाद बड़ा बम धमाका पेश आया और इस बम धमाके की आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई । हालांकि इस धमाके में किसी भी तरह की जान का नुकसान नहीं हुआ है। जबकि बम ब्लास्ट से आसपास के कई घरों के शीशे जरूर टूट गए और श्री ठाकुरद्वारा मंदिर के भी कुछ हिस्से में इस विस्फोटक से नुकसान पहुंचा है। मामले की जांच को पहुंचे अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पाकिस्तान ऐसी साजिशें करता रहता है और युवकों को गुमराह कर ऐसी घटनाओं में इंवॉल्व किया जाता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले को भी ट्रेस कर लिया जाएगा और इससे पहले भी बम धमाके से संबंधित सभी मामले पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर की ओर से हल किया जा चुके हैं। हालांकि बाद में पुलिस कमिश्नर की ओर से मंदिर प्रबंधकों और इलाका निवासियों को मीटिंग कर भरोसा दिलाया है कि इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्तियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने इलाका निवासियों से अपील की कि वह शांति बनाए रखें। इस अवसर पर उनके साथ डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदर पाल सिंह संधू भी मौजूद थे।
Bomb-attack-on-thakurdwara-temple-in-amritsar