September 11, 2026 03:16:30
लुधियाना में जाली वकील व उसके साथी वकील पर मामला दर्ज, सालों से कर रहे केसों की पैरवी, शिअद नेता है

लुधियाना में जाली वकील व उसके साथी वकील पर मामला दर्ज, सालों से कर रहे केसों की पैरवी, शिअद नेता है एक आरोपी

Mar15,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में एक जाली वकील द्वारा फर्जी डिग्री के आधार पर ही अपने साथी के साथ मिलकर केसों की पैरवी की जा रही थी। इस संबंध में एक व्यक्ति को जब पता चला तो उसने पुलिस को शिकायत दी। थाना टिब्बा रोड की पुलिस ने तरनजीत सिंह की शिकायत पर सुखमनी सिंह और वकील डेविड गिर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस को दिए बयानों में तरनजीत सिंह ने बताया कि आरोपी सुखमनी सिंह के पास कोई भी एलएलबी की डिग्री नहीं है। उसने जाली डिग्री तैयार कर रखी थी। जबकि उसी के आधार पर लुधियाना कोर्ट में केसों की पैरवी करता था। वहीं उसकी यह फर्जी डिग्री मामले में एडवोकेट डेविड गिल द्वारा साथ दिया गया था। दोनों मिलकर लोगों से गुमराह करके जाली डिग्रियां बनाकर देते थे। जिस कारण आरोपियों से कई लोग प्रताड़ित हो चुके हैं। इसी आड़ में वह लाख रुपए भी कमा चुके हैं।


अकाली दल का मेंबर बताता है आरोपी

पीड़ित ने बताया कि आरोपी खुद को अकाली दल का मेंबर बताता है। जबकि कई अकाली नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया अकाउंट में मौजूद है। आरोपी सुखमनी द्वारा राजस्थान के अलवर की सनराइज यूनिवर्सिटी के नाम पर जाली डिग्री बना रखी थी। उसी के आधार पर वह लोगों के केस लड़ता रहा। जबकि उसका लुधियाना जिला बार एसोसिएशन में मेंबरशिप कार्ड भी नहीं है। पुलिस अफसर ने बताया कि दोनों आरोपी फरार है। उनकी तलाश में रेड की जा रही है।

Case-Registered-Against-Fake-Lawyer-And-His-Co-Lawyer-In-Ludhiana-They-Have-Been-Pleading-Cases-For-Years-One-Of-The-Accused-Is-A-Sad-Leader



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं