September 11, 2026 06:16:04
लुधियाना में पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़, 2 बदमाशों के पैर में गोली लगी

लुधियाना में पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़, 2 बदमाशों के पैर में गोली लगी

Mar16,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। दुगरी में पुलिस ने रात 1.15 बजे दो अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश की और उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस पार्टी ने भी अपराधियों पर फायरिंग की। जिसमें दोनों अपराधी घायल हो गए। दोनों बदमाशों की जांघ पर गोली लगी है। गैंगस्टरों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस पार्टी ने दोनों के पास से मिले हथियारों को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

दरअसल, देर रात CIA-1 की पुलिस पार्टी ने दुगरी इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान वहां से बाइक पर जा रहे दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों बदमाशों ने वहां से भागने का प्रयास किया, वहीं जब पुलिस ने उनका पीछा करने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों बदमाशों की पहचान गगनदीप सिंह गग्गू और मंदीप कुमार मिट्ठू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस और लूट के साथ-साथ रेप का मामला दर्ज किया है। कुछ दिन पहले दोनों आरोपियों ने दुगरी इलाके में एक स्पा सेंटर की रिसेप्शनिस्ट की सोने की चेन छीन ली थी।

Encounter-Between-Police-And-Criminals-In-Ludhiana-2-Miscreants-Got-Shot-In-The-Leg

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं