लुधियाना। लुधियाना के खन्ना में गंजेपन का इलाज करने का दावा करने वाले सैलून को सेहत विभाग ने सील कर दिया है। यह कार्रवाई जीटीबी मार्केट स्थित सैलून पर की गई। इससे पहले संगरूर में इसी सैलून की दवा से 60 से 70 लोगों को रिएक्शन हुआ था। इस घटना के बावजूद मंगलवार को खन्ना में कैंप के लिए सुबह 5 बजे से ही लोगों की लाइन लग गई थी। पंजाब के अलावा हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से भी लोग यहां पहुंचे थे। विभाग को इसकी जानकारी मिली। जिला सेहत अधिकारी डॉ रमन के अनुसार, जोनल लाइसेंसिंग ऑथोरिटी से संगरूर की घटना की जानकारी मिली थी। सेहत मंत्री ने इस मामले का संज्ञान लिया। जांच में पता चला कि सैलून में आयुर्वेदिक प्रोडक्ट का प्रयोग किया जा रहा था। सेहत विभाग ने बताया कि जब सैलून मालिक या उनका प्रतिनिधि सामने आएगा, तब सैलून को खोलकर दवा के सैंपल लिए जाएंगे। तब तक सैलून सील रहेगा।
Salon-Treating-Baldness-Sealed-In-Ludhiana-Patients-Coming-From-Haryana-Up-70-People-Had-Reaction-In-Sangrur