September 9, 2026 23:05:16
जालंधर में अनियंत्रित कार दुकान में घुसी :गाड़ी में सवार थे तीन बच्चे, जानी नुकसान से बचाव; टायर फटन

जालंधर में अनियंत्रित कार दुकान में घुसी :गाड़ी में सवार थे तीन बच्चे, जानी नुकसान से बचाव; टायर फटने से हुआ हादसा

Mar18,2025 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर | कोट सदीक मोहल्ले के पास एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर दुकान के अंदर जा घुसी। घटना के वक्त कार में तीन बच्चे सवार थे। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त हादसा लांसर गाड़ी का टायर फटने के कारण हुआ है। ये हादसा आज यानी मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हुआ।एक्सीडेंट के वक्त आसपास लोगों की काफी चहल पहल थी। मगर गनीमत रही कि कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं, तीनों बच्चों को घटना में मामूली चोटें आईं है। जिन्हें इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

मौके पर जांच के लिए पहुंचे पुलिस मुलाजिम ने कहा- हमें सूचना मिली थी कि कोट सदीक रोड पर हादसा हुआ है। जांच में पता चला है कि एक लांसर कार का कंडक्टर साइड वाला टायर फट गया था। जिससे कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। घटना के वक्त कार में तीन बच्चे सवार थे। तीनों बिल्कुल ठीक हैं, मामूली चोटें आने के चलते उन्हें मरहम पट्टी के लिए पास के अस्पताल में भेजा गया है। जख्मी हुए बच्चे थिंद एन्क्लेव के रहने वाले हरमन और तुषार हैं।

उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले की जानकारी बच्चों के परिवार वालों को दे दी गई है। कार काफी तेज रफ्तार भी थी। टायर फटने के कारण गाड़ी एक दम से अनियंत्रित हो गई। वहीं दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि कार चला रहे बच्चों की उम्र काफी कम थी। अगर कोई बच्चों की उम्र कम होती तो मामले में परिवारों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Uncontrolled-Car-Rams-Into-Shop-In-Jalandhar-Three-Children-Were-In-The-Car-Lives-Saved-From-Loss-Accident-Happened-Due-To-Tyre-Burst



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026