September 11, 2026 08:48:06
लुधियाना में ज्वैलरी शॉप से 6 लाख के गहने चोरी:ग्राहक बनकर आया व्यक्ति, अंगूठियों का बॉक्स लेकर क्रे

लुधियाना में ज्वैलरी शॉप से 6 लाख के गहने चोरी:ग्राहक बनकर आया व्यक्ति, अंगूठियों का बॉक्स लेकर क्रेटा कार में फरार

Mar25,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। खन्ना के समराला में एक बदमाश ने ज्वैलरी शॉप से गहने चुराकर भाग गया। बदमाश महिलाओं के साथ दुकान में घुस गया। ज्वैलर्स से गहने दिखाने को कहा। इसी बीच वह 5-6 लाख के गहने लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार बंधन ज्वैलर्स की दुकान में सोमवार शाम सवा 7 बजे एक व्यक्ति ग्राहक बनकर आया। दुकान मालिक दीपक वर्मा ने बताया कि आरोपी दो महिलाओं के साथ दुकान में आया था। महिलाएं अलग-अलग आई थीं, लेकिन उन्हें लगा कि वे साथ में हैं। आरोपी ने सोने की अंगूठियां दिखाने को कहा। दीपक ने जब अंगूठियों का बॉक्स सामने रखा तो आरोपी अंगूठियां पहनकर देखने लगा। फिर उसने और अंगूठियां दिखाने को कहा। जैसे ही दीपक दूसरा बॉक्स निकालने के लिए मुड़े, आरोपी पहला बॉक्स लेकर भाग निकला। वह बाहर खड़ी क्रेटा कार में बैठकर फरार हो गया।

चोरी किए गए बॉक्स में 12 सोने की अंगूठियां

चोरी किए गए बॉक्स में 12 सोने की अंगूठियां थीं, जिनकी कीमत 5 से 6 लाख रुपए है। दुकानदार की आवाज सुनकर कुछ लोगों ने गाड़ी रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। डीएसपी तरलोचन सिंह के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके को वायरलेस से सील कर दिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।

Jewellery-Worth-Rs-6-Lakh-Stolen-From-Jewellery-Shop-In-Ludhiana-A-Person-Came-As-A-Customer-Took-The-Box-Of-Rings-And-Fled-In-A-Creta-Car

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं