September 11, 2026 01:11:09
लुधियाना में Nri महिला को लगी आग, हुई मौत, किराएदार को हिरासत में लिया

लुधियाना में Nri महिला को लगी आग, हुई मौत, किराएदार को हिरासत में लिया

Mar26,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। हैबोवाल में रघुनाथ पार्क नजदीक एक घर में 60 वर्षीय एनआरआई महिला की आग लगने से झुलसने के कारण मौत हो गई। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। फिलहाल थाना हैबोवाल पुलिस ने एक किराएदार को हिरासत में लिया है। मृतक महिला की बेटी के बयानों के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। मृतक महिला का नाम नरिंदर कौर है। जानकारी मुताबिक नरिंदर कौर अमेरिका की सिटिजन है। करीब डेढ़ वर्ष पहले वह भारत आई है। हैबोवाल में रघुनाथ पार्क नजदीक घर में अकेली ही रहती थी। घर के नीचे एक किराएदार को उसने कमरा दिया हुआ था। रविवार को अचानक देर शाम उसके घर से चीखने चिल्लाने की आवाजें आने लगी। आस-पास के लोगों ने कमरे में आग लगी देखी तो उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान नरिंदर कौर ने दम तोड़ दिया। नरिंदर के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया गया है। थाना हैबोवाल की एसएचओ मधु बाला ने कहा कि नरिंदर कौर की बेटी के बयानों के बाद वह अगली कार्रवाई करेंगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Nri-Woman-Dies-After-Being-Set-On-Fire-In-Ludhiana-Tenant-Arrested

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं