September 9, 2026 23:56:13
लुधियाना पुलिस चौकी में हंगामा करने वाले 10 गिरफ्तार, साथियों को छुड़वाने आए थे हमलावर

लुधियाना पुलिस चौकी में हंगामा करने वाले 10 गिरफ्तार, साथियों को छुड़वाने आए थे हमलावर

Mar27,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में बुधवार को पुलिस चौकी कैलाश चौक में घुसकर मेन गेट को क्षतिग्रस्त करने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक नगर निवासी कृष्ण कबीर खोसला, न्यू शिवाजी नगर निवासी अनुभव विज, विशाल विज, सुनील विज, मनोज विज, तिलक नगर निवासी राजित मल्होत्रा, मुकुल मल्होत्रा, गुलचमन गली निवासी दिव्यांशु दत्त, फतेहगढ़ मोहल्ला निवासी मनीष कुमार और किचलू नगर निवासी रिशव सानन के रूप में हुई है। एएसआई सुखजिंदर सिंह के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। दविंदर शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सिविल लाइंस ब्रांच स्थित कुंदन विद्या मंदिर स्कूल के पीछे दो गुटों में झगड़ा हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कृष्ण कबीर खोसला और अनुभव विज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी आरोपी भागने में सफल रहे। एएसआई ने बताया कि जैसे ही पुलिस कैलाश चौक पुलिस चौकी पर पहुंची, आरोपी वहां आ धमके और हंगामा करने लगे। वहां अपने साथियों को छुड़वाने का प्रयास किया।

10-Arrested-For-Creating-Ruckus-In-Ludhiana-Police-Station-Attackers-Had-Come-To-Free-Their-Comrades

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026