September 10, 2026 05:49:01
विजिलेंस ने जाली एनआरआई दीप सिंह को किया गिरफ्तार, वेस्ट तहसील में तहसीलदार के साथ मिल करवाई थी फर्ज

विजिलेंस ने जाली एनआरआई दीप सिंह को किया गिरफ्तार, वेस्ट तहसील में तहसीलदार के साथ मिल करवाई थी फर्जी रजिस्ट्री

Mar27,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। हलका वेस्ट तहसील में गांव नूरपूर की एनआरआई की जमीन की जाली रजिस्ट्री करने के मामले में विजिलेंस की और से जाली दीप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा जाली एनआरआई दीप सिंह बनकर रजिस्ट्री करवाई थी। विजिलेंस अधिकारी अनुसार गांव नूरपुर में अमेरिका के एनआरआई दीप सिंह की जमीन की जाली रजिस्ट्री करवाई गई थी। यह रजिस्ट्री 11 फरवरी 2025 को की गई थी। इस मामले में प्रताप सिंह वाला निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ही खुद को एनआरआई दीप सिंह बताकर रजिस्ट्री करवाई थी। उसने यह रजिस्ट्री पंचकूला के कारोबारी दीपक गोयल के नाम पर करवाई थी। विजिलेंस द्वारा मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच की जा रही थी। आरोपी तब से फरार था। जिसके चलते वीरवार को विजिलेंस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। विजिलेंस अधिकारी अनुसार इस मामले में प्रॉपर्टी डीलर गुरजोत सिंह और वकील गुरचरन सिहं को गिरफ्तार किया है। जबकि तहसीलदार जगसीर सिंह समेत छह आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Vigilance-Arrested-Fake-Nri-Deep-Singh-Who-Had-Got-A-Fake-Registry-Done-In-West-Tehsil-In-Connivance-With-The-Tehsildar

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026