September 11, 2026 03:43:13
लुधियाना डीसी ऑफिस का किसानों ने किया घेराव, Aap पर भाजपा की बी टीम होने का लगाया आरोप

लुधियाना डीसी ऑफिस का किसानों ने किया घेराव, Aap पर भाजपा की बी टीम होने का लगाया आरोप

Mar28,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब सरकार द्वारा खनौरी बॉर्डर पर की गई किसानों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर किसान नेताओं की अलग-अलग जत्थेबंदियों ने शुक्रवार को डीसी दफ्तर का घेराव कर रोष प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब 1 घंटे से अधिक किसानों का रोष प्रदर्शन जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के प्रधान हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने कहा कि किसानों के साथ पंजाब सरकार ने धक्केशाही की है। उन्होंने कहा कि, मीटिंग में बुलाकर किसानों को डिटेन कर लिया था। आज बेशक सरकार ने हमारे धरनों के आगे झुकते हुए डिटेन किए गए किसान नेताओं को छोड़ दिया है, लेकिन किसानों में अभी भी सरकार के प्रति गुस्सा है। शंभू बार्डर और खनौरी बार्डर पर किसान शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे थे, लेकिन भाजपा की बी पार्टी आम आदमी पार्टी की सरकार ने कॉर्पोरेट घरानों के दबाव तले मोर्चे पर कार्रवाई करके इसे हटाया है। उन्होंने कहा कि, आंदोलन के दौरान जो भी किसानों का कीमती सामान था, उसे चुरा लिया गया है। लाखों करोड़ों रुपए का सामान खुर्द बुर्द कर दिया गया है। किसानों का सामान विधायकों और उनके वर्करों ने चुराया है। लक्खोवाल ने कहा कि आज पंजाब में समस्त डिप्टी कमिश्नरों को दफ्तर के बाहर धरने दिए गए हैं। प्रशासन के अधिकारी भी आज सरकार के दबाव में आ गए हैं। लक्खोवाल ने कहा कि सिर्फ लुधियाना में होने जा रहे उप-चुनाव की सीट जीतने के लिए सरकार ने उनके मोर्चे को हटाकर जुल्म किया है।

उप-चुनाव में किसान करेंगे सरकार का विरोध

किसानों के साथ बातचीत करके भी धरना हटाया जा रहा था, लेकिन किसानों को पीट-पीटकर हटाया गया है। केजरीवाल अब दिल्ली हार गए हैं जिस कारण अब राज्यसभा की सीट संजीव अरोड़ा से खाली करवाई जा रही है। उन्हें हलका पश्चिम से चुनाव लड़वाए जा रहे हैं। केजरीवाल को राज्यसभा में भेजने के लिए ही किसानों पर सरकार ने एक्शन लिया है। उप-चुनाव में सरकार का पुरजोर विरोध भी करेंगे। अब जल्द किसान आने वाले दिनों में मीटिंग करेंगे ताकि अगली रणनीति बनाई जा सके। आज करीब 30 से अधिक जत्थेबंदियों ने धरने में भाग लिया है। आज का ये धरना केंद्र और पंजाब दोनों के खिलाफ है।

Farmers-Gherao-Ludhiana-Dc-Office-Accuse-Aap-Of-Being-Bjps-B-Team



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं