पंजाब। पादरी बजिंदर सिंह को एक यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट द्वारा दोषी करार दिया गया है। मोहाली कोर्ट ने 2018 के यौन उत्पीड़न मामले में पादरी बजिंदर सिंह को दोषी ठहराया है। इस मामले में एक अप्रैल को सजा का ऐलान किया जाएगा। बजिंदर सिंह पर 2018 में एक 35 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता का दावा है कि पादरी बजिंदर सिंह ने मोहाली स्थित अपने घर पर उसके साथ बलात्कार किया और इस घटना को रिकॉर्ड कर उसे ब्लैकमेल करने की धमकी दी। शिकायत के मुताबिक, अप्रैल 2018 में पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद सिंह फरार हो गए थे। बाद में उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया, जब वह लंदन भागने की कोशिश कर रहे थे।
जालंधर में भी दुष्कर्म का मामला
बता दें कि कुछ दिन पहले भी बजिंदर सिंह पर जालंधर में एक अन्य 22 वर्षीय महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसका मामला भी कानूनी प्रक्रिया में है। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में पादरी बजिंदर सिंह को अपने ऑफिस में एक महिला और कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए देखा गया था।
Pastor-Bajinder-Singh-Found-Guilty-In-Sexual-Harassment-Case-Sentence-To-Be-Pronounced-On-April-1