लुधियाना। अय्याली चौक के पास एक कार ने सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को टक्कर मारी। जिस कारण महिला काफी दूर जाकर गिरी। जिस कारण वह गंभीर रुप से जख्मी हो गई। महिला को कार चालक अस्पताल लेकर पहुंचा। लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। मृतक महिला मुख्तयार कौर 60 वर्षीय है। घटना के बाद थाना सराभा नगर पुलिस ने कार ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ लिया है। महिला का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जानकारी देते हुए मृतक महिला के रिश्तेदार गुरदियाल सिंह ने कहा कि माता अय्याली चौक नजदीक सड़क पार कर रही थी कि तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार ड्राइवर अपनी जगह सही आ रही थी। जिस कार से टक्कर हुई है उसका ड्राइवर खुद ही गाड़ी लेकर रुक गया था। हादसे के तुरंत बाद लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया था
A-Car-Driver-Crushed-A-Woman-Crossing-The-Road-On-Ferozepur-Road-She-Jumped-And-Fell-Away-And-Died