September 10, 2026 07:09:59
घर छोड़कर लुधियाना आई नाबालिगा से तीन महीने युवक करता रहा रेप, युवक ने बना रखा था बंधक, मामला दर्ज

घर छोड़कर लुधियाना आई नाबालिगा से तीन महीने युवक करता रहा रेप, युवक ने बना रखा था बंधक, मामला दर्ज

Mar29,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। खन्ना से भागकर लुधियाना के गांव बुलारा आई एक 17 साल की नाबालिग लड़की को युवक बंधक बनाकर तीन महीने तक अवैध संबंध बनाता रहा। विरोध करने पर पिटाई करता था। जिसके बाद किसी तरह पीड़िता उसके चुगुंल से छुटी और घर जाकर परिवार को पूरी बात बताई। जिसके बाद खन्ना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर लुधियाना भेजी। थाना सदर पुलिस ने खन्ना के कर्मवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि करीब तीन महीने पहले उसके माता-पिता ने किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट की थी। वह गुस्से में घर छोड़कर गांव बुलारा चली गई थी और आरोपी के साथ रहने लगी थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे कमरे में बंधक बनाकर बलात्कार करना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बुरी तरह पीटा। लड़की ने यह भी कहा कि आरोपी उसे बाहर नहीं जाने देता। इसके अलावा उसने बताया कि 16 मार्च को जब उसने आरोपी द्वारा किए गए अत्याचारों का विरोध किया तो उसने उसे बुरी तरह पीटा और गांव रोहनो खुर्द के बाहर छोड़कर भाग गया। वह घर लौटी और खन्ना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।

A-Young-Man-Raped-A-Minor-Girl-Who-Had-Left-Her-Home-And-Had-Come-To-Ludhiana-For-Three-Months-The-Young-Man-Had-Kept-Her-Hostage-Case-Registered

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं