September 9, 2026 23:56:13
लुधियाना में प्राचीन मंदिर में लंगर लगाने को लेकर झड़प, पांच लोग ज़ख़्मी

लुधियाना में प्राचीन मंदिर में लंगर लगाने को लेकर झड़प, पांच लोग ज़ख़्मी

Mar30,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में प्राचीन दरेसी मैदान स्थित हनुमान जी के मंदिर में लंगर वितरण को लेकर झड़प हो गई है। झड़प में करीब 5 लोग घायल हो गए हैं। श्री राम लीला कमेटी और बाला जी मित्र मंडल के सदस्य जगह को लेकर आपस में भिड़ गए। जानकारी के मुताबिक इस झड़प में एक पक्ष से आरती चितकारा (55), नवीन चितकारा (55), आकाश (31) व दूसरे पक्ष के संदीप सभ्रवाल (55) व हिमांशू (27) हिंदी बाजार निवासी घायल हुए हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है। घायल आरती चितकारा निवासी सलेम टाबरी ने बताया कि वह रामलीला कमेटी, दरेसी मैदान की सदस्य हैं। वह पिछले 8 सालों से हनुमान मंदिर दरेसी में मंगलवार और शनिवार को लंगर लगाने की सेवा करती है, लेकिन पिछले एक महीने से कमेटी के प्रधान व अन्य सदस्यों की तरफ से उन्हें लंगर लगाने को लेकर रोका जा रहा था
महिला का आरोप है कि कमेटी के प्रधान दिनेश मरवाहा की तरफ से उन्हें यह कहा गया कि अगर उन्हें मंदिर में लंगर लगाना है, तो वह लिखित रूप में कमेटी के सभी सदस्यों से इसकी मंजूरी ले। महिला ने कहा कि मंदिर में लंगर लगाने के लिए किसी तरह की मंजूरी की जरूरत नहीं पड़ती और न ही किसी ने कोई मंजूरी यहां दी। इसी बात को लेकर शनिवार रात उनकी मंदिर कमेटी के सदस्यों से बहसबाजी हुई जो अचानक हाथापाई तक पहुंच गई।

Clashes-Over-Setting-Up-A-Langar-In-An-Ancient-Temple-In-Ludhiana-Five-People-Injured

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026