लुधियाना। सोमवार को लुधियाना में ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शहर के फील्ड गंज स्थित जामा मस्जिद में मुस्लिम भाईचारे ने नमाज अदा कर एक दूसरे को ईद की बधाई गई। पुलिस की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। ईद के अवसर पर राज्य सभा सदस्य संजीव अरोड़ा, विधायक अशोक पराशर और विधायक मदन लाल बग्गा भी मस्जिद में पहुंचे। शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने कहा कि ईद का दिन नफरतों को मुहब्बत में बदलने का संदेश देता है। जो फिरकापरस्त ताकतें देश में नफरत की राजनीति करना चाहती हैं, उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। शाही इमाम ने कहा कि आज का दिन रोजा रखने वालों के लिए अल्लाह तआला की तरफ से इनाम है। उन्होंने कहा कि हम दुआ करते हैं कि आज का दिन दुनिया भर के लोगों के लिए अमन का संदेश लेकर आए।
Eid-Ul-Fitr-Celebrated-With-Great-Pomp-In-Ludhiana-Mp-Arora-And-Mla-Took-Part