लुधियाना। लुधियाना में रविवार देर रात किरपाल नगर स्थित जय महादेव होजरी फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग की लपटें देखी तो शोर मचाया। फैक्ट्री मालिक को सूचित किया। जिन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंच फायर ब्रिगेड ने राहत कार्य शुरू किया। करीब 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फैक्ट्री के आसपास की बिल्डिंगों से भी लोगों को बाहर निकलवा लिया गया। फैक्ट्री ग्राउंड फ्लोर सहित 4 मंजिला बनी है। फैक्ट्री में पड़ा सारा माल राख गया। फैक्ट्री मालिक केतन ने कहा कि लोगों ने उन्हें सूचना दी कि फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में करोड़ों का नुकसान हो गया है।जिस समय आग लगी उस समय फैक्ट्री बंद थी।
---
A-Terrible-Fire-Broke-Out-In-A-Four-Storey-Hosiery-Factory-In-Ludhiana-Causing-Panic-Among-People-All-The-Goods-Burnt