September 9, 2026 23:56:04
तलवार से बाइक सवार पर हमला:रास्ते में खड़े थे तीन नकाबपोश, भागकर अपने घर पहुंचा घायल

तलवार से बाइक सवार पर हमला:रास्ते में खड़े थे तीन नकाबपोश, भागकर अपने घर पहुंचा घायल

Apr1,2025 | Enews Team | Jagraon

जगराओं  | एक व्यक्ति पर दिनदहाड़े तलवार से हमला किया गया। व्यक्ति अपनी बाइक से किसी काम से जा रहा था। रास्ते में उसे तीन नकाबपोश युवक खड़े मिले। इस दौरान भागते समय उन पर हमला किया गया। 

जानकारी के अनुसार गांव सवद्दी के रहने वाले भोला सिंह अपनी बाइक पर गांव चक्क कलां जा रहे थे। गांव बस्सियां से चक्क कलां के रास्ते पर तीन नकाबपोश खड़े थे। भोला सिंह ने संदिग्ध लोगों को देखते ही अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ा दी।

लुटेरों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। जब वे नहीं रुके तो एक लुटेरे ने तलवार निकालकर उनकी कलाई पर हमला कर दिया। घायल होने के बावजूद भोला सिंह ने बाइक नहीं रोकी। वे खून से लथपथ आगे के गांव तक पहुंचे। वहां स्थानीय डॉक्टर से प्राथमिक उपचार करवाया।

उसके बाद उन्होंने अपने दोस्तो को फोन कर घटना की जानकारी दी। गांव के दोस्त उन्हें जगराओं के अस्पताल ले गए, जहां उनकी कलाई पर टांके लगाए गए। पीड़ित भोला का कहना है कि इस घटना ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। अब अकेले बाइक पर सफर करना भी असुरक्षित हो गया है।

पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने उसके सिर पर हमला किया था। अगर वह नहीं झुकता तो शायद उसकी गर्दन पर तलवार लगती। उसके झुकने के कारण तलवार कलाई पर लगी। पीड़ित ने कहा कि इलाज करवाने के बाद दाखा पुलिस को शिकायत दर्ज कार्रवाई जाएगी।

Attack-On-Bike-Rider-With-Sword-Three-Masked-Men-Were-Standing-On-The-Road-Injured-Man-Ran-Away-To-His-Home

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026