लुधियाना। लुधियाना की सेंट्रल जेल में बीती रात कैदियों के बीच झगड़ा हो गया। देर रात जब कैदी बैरक में सोने गए तो दो कैदियों ने एक विचाराधीन कैदी को अपने पैरों के पास सोने के लिए कहा। जब उसने मना कर दिया तो दोनों कैदियों ने गुस्से में आकर उसके सिर पर गिलास पटक दिया। वैसे तो जेल की बैरक में गिलास ले जाने पर पाबंदी है लेकिन अब गिलास वहां तक कैसे पहुंचा यह किसी को भी नहीं पता। सिर पर गिलास लगने से हवालाती घायल हो गया जिससे टांके लगाने पड़े।
जानकारी देते हुए हवालाती कमलजीत सिंह ने कहा कि वह पिछले करीब 2 महीने से जेल में बंद है। बीती रात वह बैरक में जब सोने गया तो उसकी विरोधी पार्टी के 2 युवक वहीं मौजूद थे। उन दोनों ने उसे पैरों की तरफ सोने के लिए कहा। उसने उन्हें पैरों की तरफ सोने के लिए मना कर दिया।
इसी बात से गुस्साए दोनों युवकों ने उसके सिर पर गिलास मार दिया। खून से लथपथ हालत में उसे जेल के अस्पताल पहले ले जाया गया इसके बाद प्राथमिक उपचार देकर सिविल अस्पताल लाया गया। बता दें पता चला है कि कमलजीत डकैती के केस में जेल में बंद है।
Clash-In-Ludhiana-Central-Jail-When-Refused-To-Sleep-Near-Feet-Head-Was-Broken-Stitches-Were-Given