September 11, 2026 00:58:29
थाने के पास महिला से लूटपाट, बाइक सवार दो युवकों ने की वारदात, लोगों ने पीछा कर पकड़े

थाने के पास महिला से लूटपाट, बाइक सवार दो युवकों ने की वारदात, लोगों ने पीछा कर पकड़े

Apr8,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना थाना सिधवां बेट के पास एक महिला से लूटपाट कर भाग रहे दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा। लोगों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। एएसआई गुरमीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड जा रही महिला से बाइक सवार दो युवकों ने लिफाफा छीन लिया। महिला के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने लुटेरों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ दीप और मनदीप सिंह उर्फ माटी हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिए लूटपाट करते हैं। वारदात थाने के नजदीक हुई। पुलिस अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनके पास से 750 रुपए बरामद हुए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

थाने के नजदीक हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस शहर और गांवों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने का दावा करती है। लेकिन इस तरह की घटनाएं इन दावों की पोल खोल रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर कदम उठाने की जरूरत है।

A-Woman-Was-Robbed-Near-The-Police-Station-Two-Bike-Riding-Youths-Committed-The-Crime-People-Chased-And-Caught-Them

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं