September 11, 2026 07:33:56
लुधियाना के सराफा बाजार में आधा किलो सोना चोरी, कुछ दिन पहले रखे वर्कर ने की वारदात

लुधियाना के सराफा बाजार में आधा किलो सोना चोरी, कुछ दिन पहले रखे वर्कर ने की वारदात

Apr10,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के सराफा बाजार में कुछ दिन पहले नौकरी पर रखे नौकर ने ज्वेलरी की एक दुकान से लाखों रुपए का सोना चोरी कर लिया। दुकान मालिक अनुसार वर्कर ने करीब आधा किलो सोना चोरी किया है। घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। दुकान मालिक ने जब गहनों के बॉक्स खुले देखे तो तुरंत थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, दुकान के मालिक नसीम ने बताया कि वो मूलरूप से कोलकाता का रहने वाला है। यहां वो सोने को ढालकर गहने बनाने का काम करता है। उसके पास कई वर्कर काम करते हैं। उन्हें कुछ दिन पहले उसके दोस्त साहिब का फोन आया था। उसने कहा था कि उसके पास एक कारीगर है, उसे काम पर रखवाना है। वो उसे भेज देगा। इसके बाद नसीम अपने कामों में उलझ गया। रविवार को एक शख्स उनकी दुकान पर काम के लिए आया। नसीम को लगा कि शायद ये वो ही है जिसे उसके दोस्त ने भेजा है। उसने उक्त शख्स का नाम पूछा तो उसने आबीर बताया। इसके बाद नसीम ने उसे दुकान पर काम के लिए रख लिया। लेकिन उसने कहा कि उसे काम आता नहीं है वो पहले सीखेगा। जिसके चलते नसीम ने उसकी बात मान ली और काम पर रख लिया। नसीम अपने बच्चे की स्कूल में एडमिशन करवाने के लिए व्यस्त हो गया। सुबह जब सभी कारीगर उठे तो देखा कि उनके काम करने वाली जगह पर एक दराज का ताला टूटा हुआ था और बाकियों को खोला हुआ था। जिसमें से सोना गायब था।

Half-A-Kilo-Of-Gold-Was-Stolen-From-Sarafa-Bazar-In-Ludhiana-The-Incident-Was-Committed-By-A-Worker-Hired-A-Few-Days-Ago

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं