लुधियाना। लुधियाना के प्रेंम नगर में अलमारी के ताले ठीक करने के बहाने घर में घुसे दो लोगों ने मकान मालिक को नशीली चीज सुंघाकर बेहोश कर दिया। जिसके बाद अलमारी में पड़े 12 लाख कैश व सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। घर पर खेल रहे बच्चों ने मोबाइल में ठगी की वीडियो बना ली, जिस कारण एक ठग का चेहरा कैमरे में कैद हो गया। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मकान मालिक अमन ने बताया कि वह प्रेम नगर का रहने वाला है। उसके घर की अलमारी का ताला खराब था। गली में ताला ठीक करने वाले दो युवक घूम रहे थे। उसने उन्हें अलमारी का ताला ठीक करने के लिए बुलाया। अमन के मुताबिक उसे पता ही नहीं चला कि किस समय उन लोगों ने उसे कोई वस्तु सुंघा दी। वह अचानक बेड पर गिर पड़ा और गहरी नींद में चला गया। काफी समय बाद उसके परिजनों ने उसके चेहरे पर पानी की छींटे मारकर उसे जगाया। उसने देखा कि अलमारियों के ताले खुले हुए थे। नकदी और गहने गायब थे।
12-Lakh-Cash-Stolen-In-Ludhiana-On-The-Pretext-Of-Repairing-Cupboard-Landlord-Made-Unconscious-By-Making-Him-Smell-Intoxicating-Substance