लुधियाना। लुधियाना में नामी प्रॉपर्टी डीलर करन अरोड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शहर छोड़कर विदेश भागने की फिराक में था। इस दौरान सीआईए-2 की टीम उसे गिरफ्तार कर लिया। ठग डीलर पर करीब 7 मामले शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज है। आरोपी की पहचान करन अरोड़ा निवासी महावीर एनक्लेव बाडेवाल रोड के रूप में हुई है। पुलिस करन के साथियों की भी तलाश कर रही है। एसीपी राजेश शर्मा ने कहा कि करन अरोड़ा पर धोखाधड़ी के 7 मामले दर्ज है। आरोपी पर थाना पीएयू, हैबोवाल और थाना डिवीजन नंबर 8 में एक-एक मामला दर्ज है। एसीपी राजेश शर्मा मुताबिक करन अरोड़ा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पिछले कुछ दिनों से छापामारी कर रही थी। लेकिन वह फरार हो गया। एसीपी ने बताया कि थाना पीएयू की पुलिस को सूचना मिली कि करन विदेश भागने की तैयारी में दिल्ली गया था। जो किसी कारण अपनी कार से वापस लुधियाना की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही सीआईए-2 की टीम ने आरोपी करन की गिरफ्तारी के लिए शेरपुर चौक पर नाकाबंदी कर दी। भाग रहे करन को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
ऐसे करते थे ठगी
करन ने खुलासा किया कि वह वह अपने पार्टनरों के साथ मिलकर कर जमीन खरीदता है, और उस जमीन में प्लॉट काटकर लोगों के साथ लंबी किश्तें करके उनके बैनामा करके कुछ रकम एडवांस और कुछ रकम किश्तों पर लेता था। फिर उसी प्लॉट का किसी अन्य को बैनामा करके महंगे भाव में बेच देता है। आरोपी लोगों को रजिस्ट्री न करवाकर उनके द्वारा दी गई रकम हड़प कर धोखाधड़ी करता है। आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। वह पिछले 20 दिनों में किन लोगों के साथ संपर्क में है। करन को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी।
Police-Arrested-Ludhianas-Famous-Property-Dealer-Karan-Arora-He-Had-Cheated-People-Of-Crores-Of-Rupees-The-Accused-Was-Trying-To-Flee-Abroad