लुधियाना। लुधियाना में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने के लिए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने पुलिस लाइन्स स्थित इमरजेंसी रिस्पांस वाहनों को रवाना किया। 8 दिन पहले सीपी स्वपन शर्मा ने शहर में एक नई एकीकृत पुलिस व्यवस्था की घोषणा की है। यह व्यवस्था पुलिस कंट्रोल रुम (पीसीआर), यातायात शाखा और सीसीटीवी निगरानी को एकीकृत कमान संरचना के तहत एक साथ लाएगी। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने कहा कि ट्रैफिक और पीसीआर को एकीकृत किया गया है। मौके के अफसर की जिम्मेवारी अधिक बढ़ाई गई है क्योंकि जो ग्राउंड पर ड्यूटी कर रहा है उसे पता है कि किन जगहों पर इमरजेंसी वाहनों की जरूरत है। जिन जगहों पर ट्रैफिक अधिक जाम रहता है उन जगहों की भी जानकारी ली जा रही है। यह गाड़ियां किन जगहों पर तैनात करनी है इस संबंधी भी मीटिंग आज की जाएगी। CP स्वपन शर्मा ने कहा कि इन गाड़ियों में तैनात कर्मचारी डिजीटल सुविधा से संलिप्त होंगे। सभी के पास वाकी-टाकी सेट, छोटा वेपन और जीपीएस लगा होगा। ये रोजाना उन जगहों पर जाएंगे जहां ट्रैफिक जाम की समस्या होगी। यदि कही इन्हें मैनपावर की जरूरत पड़ेगी तो तुरंत संबंधित इलाका पुलिस से फोर्स मंगवा सकते है। मीडिया से भी अनुरोध है कि पुलिस के इस प्रयास का फीड बैक पुलिस को जरूर दें। इन गाड़ियों पर तैनात कर्मचारी 2 शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी देंगे। फिलहाल कुछ मुलाजिमों की कमी है लेकिन जल्द कर्मचारी पूरे कर लिए जाएंगे।
People-Will-Probably-Get-Relief-From-Traffic-Jam-In-Ludhiana-Now-Cp-Dispatched-Emergency-Response-Vehicles-Many-Roads-Will-Be-No-Tolerance-Roads