September 11, 2026 01:41:29
ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना पुलिस का कांस्टेबल व साथी ड्रग रैकेट में गिरफ्तार, 46.91 लाख हवाला कैश बरा

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना पुलिस का कांस्टेबल व साथी ड्रग रैकेट में गिरफ्तार, 46.91 लाख हवाला कैश बरामद, अमेरिका से चल रहा था पूरा नेटवर्क

Apr19,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नार्को हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए लुधियाना में तैनात पुलिस कांस्टेबल नवजोत सिंह और उसके साथी सदर अमृतसर निवासी हरमीत को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी हवाला के जरिए बड़ी मात्रा में पैसा भारत में लाकर नशा तस्करी करने का काम करते थे। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि छेहरटा थाना पुलिस ने हरियाणा के भिवानी निवासी अनिल सैनी से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है, जो हाल ही में गुड़गांव में रह रहा था। इसी मामले में आगे की कड़ियों की जांच करते हुए हवाला से जुड़े दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि यह नेटवर्क विदेश से संचालित किया जा रहा था। गिरफ्तार कांस्टेबल और उसका साथी अमेरिका में बैठे कुख्यात नशा तस्कर जोबन कालर और अमृतसर ग्रामीण के गैंगस्टर गोपी चोगावां के संपर्क में थे। ये दोनों विदेश में बैठकर ड्रग्स और हवाला के जरिए फंडिंग का पूरा नेटवर्क चला रहे थे, जिसमें पंजाब के अंदर बैठे कुछ लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

46.91 लाख रुपए की हवाला राशि बरामद

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹46.91 लाख नकद हवाला राशि भी बरामद की है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने पुष्टि की है कि यह रकम दुबई के जरिए हवाला चैनल से भारत भेजी गई थी और इसका उपयोग ड्रग्स की खरीद-फरोख्त व नेटवर्क संचालन में किया जाना था।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस संबंध में थाना छेहरटा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक स्थापित करने के लिए जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस पूरे तंत्र की जड़ तक पहुंचने के लिए वित्तीय लेन-देन की कड़ी से कड़ी जोड़ रहे हैं। हवाला धन की बरामदगी के साथ-साथ अन्य लिंक भी उजागर किए जा रहे हैं ताकि नशा तस्करी को समर्थन देने वाले पूरे इकोसिस्टम को खत्म किया जा सके।

Breaking-News-Ludhiana-Police-Constable-And-His-Associate-Arrested-In-Drug-Racket-46-91-Lakh-Hawala-Cash-Recovered-Entire-Network-Was-Being-Run-From-America



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं