September 11, 2026 03:05:47
लुधियाना में पीएसपीसीएल का जूनियर इंजीनियर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़

लुधियाना में पीएसपीसीएल का जूनियर इंजीनियर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

Apr23,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना विजिलेंस ब्यूरो की और से पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के सब-डिवीजन रूमी, जिला लुधियाना में तैनात जूनियर इंजीनियर जसमेल सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि उक्त पीएसपीसीएल कर्मचारी को गांव देहड़का, सब-डिवीजन जगराओं के एक शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो से संपर्क करके आरोप लगाया है कि उक्त जेई ने उसके डेयरी फार्म को बिजली कनेक्शन देने के बदले 30,000 रुपये रिश्वत की मांग की है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक सत्यापन के उपरांत विजिलेंस ब्यूरो के दस्ते की एक टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त मुलजिम को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत के रूप में 30,000 रुपये लेते रंगे हाथों काबू कर लिया गया। इस संबंध में उक्त मुलजिम के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो मोहाली में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि मुलजिम को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

Pspcl-Junior-Engineer-Arrested-In-Ludhiana-For-Taking-30-Thousand-Bribe-Caught-Red-Handed-By-Vigilance

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं