दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों के एक ग्रुप पर हमला कर दिया, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में भारत की केंद्र सरकार द्वारा एक्शन शुरु कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायु सेना के अफसरों को वापस बुलाएगा। संबंधित उच्चायोगों में ये पद निरस्त माने जाएंगे। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक हुई। CCS को पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकवादी हमले के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे। नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सेना के अधिकारियों को अवांछित व्यक्ति घोषित किया जाता है। उनके पास भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय है। पाकिस्तानी नागरिकों को SAARC वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पाकिस्तानी नागरिकों को अतीत में जारी किए गए किसी भी SPES वीजा को रद्द माना जाएगा। SPES वीजा के तहत वर्तमान में भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के पास भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे हैं।
Central-Governments-Action-In-Pahalgam-Attack-Visas-Of-Pakistani-Citizens-Banned-High-Commission-And-Attari-Wagah-Border-Closed-Pakistani-High-Commission-Ordered-To-Leave-India