पंजाब। पाकिस्तान ने आतंकवादी हाफिज सईद के बहाने भारत को धमकी दी है। सिंधु जल संधि समाप्त करने से बौखलाए पाकिस्तान ने हाफिज सईद के पुराने वीडियो को वायरल कर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देने की कोशिश कर रहा है। वायरल वीडियो में आतंकवादी हाफिज सईद भारत और पीएम मोदी को धमकी देते हुए कह रहा है, “अगर तू पाकिस्तान का पानी रोकेगा तो हम तेरी सांसें बंद कर देंगे. दरियाओं में खून बहेगा।” हाफिज के वीडियो को हथियार बनाकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI भारत को खुली धमकी दे रही है. वीडियो में हाफिज सईद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर जहर उगल रहा है। इसमें वह कहता है कि अगर भारत ने पानी रोका, तो ‘दरियाओं में खून बहेगा।’ ये धमकी ऐसे समय में आई है, जब भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर कड़े प्रतिबंध लगाए, जिसमें सिंधु जल समझौते पर रोक भी शामिल है।
Terrorist-Hafiz-Saeeds-Threat-To-Pm-Modi-If-You-Stop-Water-Supply-We-Will-Stop-Your-Breathing-Blood-Will-Flow-In-Rivers