September 9, 2026 23:56:13
पाकिस्तान ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर कई पोस्ट खाली कीं, पीएम मोदी – सेना तय करे हमले का टारगेट, टाइम व प

पाकिस्तान ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर कई पोस्ट खाली कीं, पीएम मोदी – सेना तय करे हमले का टारगेट, टाइम व प्लेस

Apr30,2025 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। हलगाम हमले के बाद बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर कई पोस्ट खाली कर दी हैं। पाकिस्तानी सेना ने इन पोस्ट से झंडे भी हटा लिए हैं। कठुआ के प्रग्याल इलाके में ये पोस्ट खाली की गई हैं। इस बीच सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का नए सिरे से गठन किया है। पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी को इसका चेयरमैन बनाया गया है। इससे पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने तीनों सेना प्रमुख, NSA अजीत डोभाल, CDS अनिल चौहान के साथ डेढ़ घंटे हाई लेवल मीटिंग की। PM मोदी ने सेनाओं को फ्री-हैंड दे दिया और कहा कि सेना ही आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का तरीका, लक्ष्य और समय तय करे। दूसरी ओर प्रधानमंत्री आवास पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCS) बैठक खत्म हो गई है। CCS की यह दूसरी मीटिंग है, पहली मीटिंग पहलगाम अटैक के अगले दिन 23 अप्रैल को हुई थी। CCS की बैठक के तुरंत बाद कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स की मीटिंग होगी। इसके बाद आर्थिक मामलों की कमेटी और केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी। पहलगाम अटैक के बाद LoC पर लगातार सीजफायर वॉयलेशन जारी है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को छठी बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। LoC पर बारामूला और कुपवाड़ा सेक्टर में फायरिंग की, जिसका भारत ने जवाब दिया।

Pakistan-Vacated-Many-Posts-On-The-International-Border-Pm-Modi-Army-Should-Decide-The-Target-Time-And-Place-Of-Attack

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026