September 11, 2026 07:33:16
तेज रफ्तार थार सवार महिला ने कुचला अकाली नेता का बेटा, लोगों ने खींचकर नीचे से निकाला, हुई मौत

तेज रफ्तार थार सवार महिला ने कुचला अकाली नेता का बेटा, लोगों ने खींचकर नीचे से निकाला, हुई मौत

Apr30,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। सग्गु चौक के पास बुधवार को एक थार सवार महिला ने अकाली दल के नेता के बाइक सवार बेटे को कुचल दिया। महिला ने गाड़ी रोकी नहीं, बल्कि भगाती रही। जिस कारण बाइक सवार नीचे फंस गया। जिसके बाद गाड़ी जाकर दीवार से टकराई। लोगों ने थार उठाकर बाइक चालक को नीचे से निकाला। फिर उसे डीएमसी अस्पताल दाखिल कराया। जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला थार तेज रफ्तार से लेकर आ रही थी। यू-टर्न लेते समय उसने संतुलन खो दिया और सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार थार के पिछले पहिए के नीचे आ गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के बाद थार एक बंद दुकान से भी टकरा गई, जिससे दुकान को नुकसान पहुंचा। आसपास के लोगों ने मिलकर थार के नीचे फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला। उसकी हालत गंभीर थी। महिला ड्राइवर घायल व्यक्ति को डीएमसी अस्पताल ले गई। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद वह अस्पताल से फरार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार महिला की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अकाली नेता बलवीर सिंह के बेटे सुखविंदर सिंह उर्फ डिंपल के तौर पे हुई है। मृतक 2 बच्चों का पिता है। घटनास्थल पर चुनाव लड़ रहे परोपकार सिंह घुम्मन भी पहुंचे। चौकी घुमारमंडी की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

A-Woman-Riding-A-High-Speed-Thar-Crushed-The-Son-Of-An-Akali-Leader-People-Pulled-Him-Out-From-Underneath-And-He-Died

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं