September 11, 2026 01:41:49
दो नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन, नशीली गोलियां और ड्रग्स मनी बरामद, कार के डॉक्यूमेंट नहीं मिलने पर ली

दो नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन, नशीली गोलियां और ड्रग्स मनी बरामद, कार के डॉक्यूमेंट नहीं मिलने पर ली तलाशी

Apr30,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना देहात पुलिस ने गांव काउंके कलां में गश्त के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 55 हजार 700 रुपए की ड्रग्स, 6 ग्राम हेरोइन और 180 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में मोगा के गांव पत्तो हीरा सिंह का रहने वाला गुरसेवक सिंह उर्फ निक्का और संदौड़ का रहने वाला लवली शामिल हैं। थाना सदर के एएसआई धरमिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। टीम ने एक कार को रोका और जांच की।

कार के कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने गहराई से तलाशी ली। इस दौरान कार से नशीला पदार्थ और नकदी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के मोबाइल की जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल से अन्य तस्करों के बारे में जानकारी मिल सकती है।

आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि वे गांव काउंके कलां में किससे मिलने आए थे। पुलिस उस व्यक्ति की भी तलाश कर रही है। थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Two-Drug-Smugglers-Arrested-Heroin-Narcotic-Pills-And-Drug-Money-Recovered-Car-Searched-After-Not-Finding-Documents

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं