September 10, 2026 06:34:06
लुधियाना में कारोबारी के वर्कर से 15 लाख नहीं बल्कि 35 हजार की हुई थी लूट, कोचर मार्केट की तरफ जाते

लुधियाना में कारोबारी के वर्कर से 15 लाख नहीं बल्कि 35 हजार की हुई थी लूट, कोचर मार्केट की तरफ जाते दिखे लुटेरे

May4,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में भाई मन्ना सिंह नगर में होजरी कारोबारी के वर्कर से हुई 15 लाख की लूट का मामला मेहज़ 35 हज़ार का निकला है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक्टिवा सवार 15 लाख रुपए स्नेच का शोर मचा रहा था। लेकिन पुलिस ने जब पीड़ित राजपाल चौधरी से पूछताछ की तो उसने अपने बयान कई बार बदले। आखिर में अब पीड़ित ने 35 हजार रुपए स्नेच होने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस जांच में पता चला है कि लुटेरे कोचर मार्केट बाजार की तरफ बाइक लेकर मुड़े है। पुलिस सेफ सिटी कैमरों की मदद से बदमाशों को लोकेट करने में जुटी है। पुलिस ने शहर के एंट्री और एग्जिट टोल प्लाजा पर भी बदमाशों की सूचना दी हुई है। पुलिस टीमें लुटेरों को दबोचने के लिए अलर्ट मोड पर है। देर रात भी कई इलाके में डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने छापामारी की। एसएचओ हरप्रीत सिंह ने कहा कि इस केस को जल्द सुलझा लिया जाएगा। फिलहाल राजपाल ने 35 हजार रुपए, एटीएम और जरूरी दस्तावेज बैग में होने की शिकायत लिखवाई है।

बीती दिन राजपाल नाम का व्यक्ति एक्टिवा पर सवार होकर एलिवेटेड पुल पर जा रहा था। तभी प्लेटिना बाइक सवार 2 बदमाश जगराओं पुल की तरफ से आए। जिन्होंने राजपाल को घेर लिया। उसे धमकियां दी और गले में लटकाया बैग छीन लिया। राजपाल मुताबिक बदमाशों का उसने मुकाबला किया लेकिन वह उसे काफी दूर तक घसीट कर ले गए जिस कारण उसके चोट भी लगी।

In-Ludhiana-A-Businessmans-Worker-Was-Robbed-Of-Not-15-Lakh-But-35-Thousand-Rupees-The-Robbers-Were-Seen-Going-Towards-Kochar-Market



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं