September 11, 2026 08:05:20
न्यू हाई स्कूल घोटाला: सुनील मड़िया समेत बाकी मुख्य आरोपी 4 महीने से फरार, पुलिस - नहीं मिल रहा सुरा

न्यू हाई स्कूल घोटाला: सुनील मड़िया समेत बाकी मुख्य आरोपी 4 महीने से फरार, पुलिस - नहीं मिल रहा सुराग, लोग - कुछ दिन पहले घूमते देखें

May5,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना इप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा न्यू हाई स्कूल सराभा नगर की फर्जी कमेटी बनाकर करोड़ों का घोटाला करने और दस्तावेजों में हेरफेर करने के मामले में अभी तक पुलिस सुनील मड़िया समेत प्रमुख आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। जबकि दूसरी तरफ मड़िया की कमेटी में शामिल रह चुके चार आरोपियों व साथियों को गिरफ्तार कर खानापूर्ति कर दी गई है। लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा सिर्फ मामले में कार्रवाई दिखाने के लिए यह गिरफ्तारियां की गई है। जबकि इसके अलावा न तो सुनील मड़िया पकड़ा गया और न ही उसके बेटे सनी मड़िया समेत अन्य लोगों को पुलिस पकड़ पा रही है। जबकि सभी घोटालों के मास्टरमाइंड यह सभी मुख्य आरोपी ही थे। चार महीने पहले दर्ज हुए मामले में अभी तक पुलिस अफसरों का कहना है कि सभी आरोपी फरार है। हालांकि बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले तक सभी आरोपी सरेआम घूम रहे थे। लेकिन पुलिस द्वारा जानबूझकर राजनीतिक दबाव के चलते उन्हें नहीं पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस ने सरदारा सिंह, राहुल, राम बख्श और राम सागर को गिरफ्तार किया है।


सिर्फ रेड कर की खानापूर्ति

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने शुक्रवार को स्कूल कमेटी के सरप्रस्त सुनील मड़िया व अन्य मेंबरों के घरों पर रेड की। इस दौरान कई आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। जबकि सुनील, उसके बेटे समेत कई भी आरोपी घर पर नहीं मिला। सूत्रों का मानना है कि पुलिस द्वारा सिर्फ कार्रवाई दिखाने को खानापूर्ति करते हुए सुनील के घर रेड की थी। जबकि न तो पुलिस ने उसे पहले पकड़ा और न ही आगे पकड़ेगी।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार लुधियाना इप्रूवमेंट ट्रस्ट ने 9 जनवरी को थाना डिवीजन नंबर पांच में मामला दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया था कि ट्रस्ट की और से न्यू हाई स्कूल को जमीन अलॉट की गई थी। जहां पर सिर्फ बच्चों को पढ़ाया जाना था। लेकिन मैनेजमेंट के सदस्यों ने बच्चों को तो पढ़ाया नहीं, बल्कि जो बच्चे पहले पढ़ रहे थे, उन्हें भी निकाल दिया। जिसके बाद स्कूल की जमीनों को किराए पर देकर वसुली करने, सेल डीड से छेड़छाड़ करने और लोगों को किराए पर देकर अवैध वसूली शुरु कर दी गई।


यह आरोपी है मामले में नामजद

पुलिस द्वारा 9 जनवरी को दर्ज की गई एफआईआर में स्कूल कमेटी के प्रेजिडेंट किचलू नगर के सनी मड़िया, वाइस प्रेजिडेंट मेजर शाम लाल रोड के नरिंदर शर्मा, जनरल सेक्रेटरी किचलू नगर के केवल कृष्ण, कैशियर पाटेल नगर के भरत कुमार सोनी, ज्वाइंट सेक्रेटरी किचलू नगर के गोपाल मड़िया, बलविंदर सिंह, ज्वाइंट कैशियर प्रताप सिंह वाला के राजेश खन्ना, एग्जीक्यूटिव मेंबर शिमलापुरी के इंद्रजीत सिंह है।

New-High-School-Scam-Sunil-Madia-And-Other-Main-Accused-Absconding-For-4-Months-Police-No-Clue-Found-People-See-Roaming-Around-A-Few-Days-Ago



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं