लुधियाना। लुधियाना जिला प्रशासन की और से शहर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया। लेकिन फिर आधे घंटे बाद ही ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते लोगों को घबराने की जरुरत नहीं है। इस संबंध में डीसी ने कहा कि हालात खतरे से बाहर है, घबराने की जरुरत नहीं है। लोग डरे नहीं। डीसी हिमांशु जैन ने कहा कि शनिवार दोपहर को रेट अलर्ट जरुर जारी किया था। लेकिन कुछ समय बाद ही ग्रीन अलर्ट जारी कर दिया गया है। डीसी ने कहा कि लोग आउटडोर जाने से गुरेज करें। सिर्फ जरुरी कामों के लिए ही बाहर जाएं।
Ludhiana-Administration-Issued-Red-Alert-Half-An-Hour-Later-Issued-Green-Alert-People-Should-Avoid-Going-Out