September 10, 2026 03:26:59
लुधियाना कोर्ट परिसर में विवाद, कोर्ट स्टाफ ने वकीलों पर लगाया मारपीट का आरोप, बार एसोसिएशन ने लगाया

लुधियाना कोर्ट परिसर में विवाद, कोर्ट स्टाफ ने वकीलों पर लगाया मारपीट का आरोप, बार एसोसिएशन ने लगाया धरना

May12,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में कोर्ट स्टाफ द्वारा वकीलों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद बार एसोसिएशन के सदस्यों ने आज कोर्ट परिसर में धरना दिया और कोर्ट स्टॉफ के कई सदस्यों की गिरफ्तारी की मांग की। सीनियर एडवोकेट परोपकार सिंह घुम्मन के अनुसार एक वकील शनिवार को अपना पर्स कोर्ट रूम में भूल गए थे। पर्स में पैसे, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजात थे। सोमवार को जब वकील पर्स लेने पहुंचे, तो कोर्ट के दो स्टाफ सदस्यों ने पर्स लौटाने के बदले रिश्वत की मांग की। वकील द्वारा रिश्वत देने से मना करने पर स्टाफ सदस्यों ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। इस दौरान वकील की पगड़ी भी उतर गई। घटना से नाराज वकीलों ने कोर्ट परिसर में धरना दिया और नारेबाजी की। बार एसोसिएशन ने दोषी स्टाफ सदस्यों के खिलाफ पर्चा दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे अपना कामकाज बंद कर देंगे।

Dispute-In-Ludhiana-Court-Premises-Court-Staff-Accused-Lawyers-Of-Assault-Bar-Association-Staged-A-Sit-In

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026