लुधियाना। आम आदमी पार्टी की और से राज्य में चलाई का रही युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम को कहीं ना कहीं उनकी पार्टी के ही लीडर रोकने में जुटे हुए है और इस मुहिम को अंजाम तक पहुचते हुए नहीं देखना चाहते। क्यूंकि लुधियाना में आम आदमी पार्टी के गांव झाडे से पंच और गुरद्वारा साहिब के प्रधान शरणजीत सिंह पर शराब पीने के आरोप लगे है। अब अगर पार्टी के लीडर ख़ुद ही नशे में धुत रहेंगे तो वह समाज में नशा कहाँ से खतम कर देंगे। जबकि यह भी आरोप है की पंच शरणजीत सिंह ख़ुद अमृतधारी है। जिसके बावजूद उसकी और से शराब का सेवन किया गया। पंच की एक वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। जिसमे पंच शराब पीकर सड़क पर गिरते हुए दिखाई दे रहा है। जबकि वीडियो में ही व्यक्ति शराब पीने का आरोप लगा रहा है। हालाकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते। लेकिन एक अमृतधारी होने के बावजूद पंच द्वारा शराब का सेवन करना कहा तक उचित है। जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति की वीडियो वायरल हो रही है वह गांव झाडे से आम आदमी पार्टी का पंच शरणजीत सिंह है। जबकी शरणजीत सिंह गांव के ही गुरद्वारा श्री गुरु रविदास भगत का प्रधान भी है। जो वीडियो तेज़ी से वायरल हो है उसमे एक व्यक्ति ख़ुद बोलते हुए सुनाई दे रहा है की पंच ने शराब पी रखी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सीसीटीवी फुटेज में यह दिखाई भी दे रहा है की पाँच शरणजीत सिंह अपनी बाइक पर जा रहा होता है। लेकिन नशे में धुत होने के कारण वह खेतों में जाकर गिर जाता है। जिसके बाद राहगीरो द्वारा उसे उठाया जाता है। गिरने केआर दौरान शरणजीत सिंह की पगड़ी भी उतर जाती है। वही इस मामले में अभी तक शरणजीत सिंह की और से कोई बयान नहीं दिया गया है।
पत्नी है सरपंच, विधायक का क़रीबी
जानकारी के अनुसार शरणजीत सिंह की पत्नी कुलवंत कौर आम आदमी पार्टी से गांव झाडे की सरपंच है। जबकि उसके पिता लबरदार है। बताया जा रहा है की शरणजीत सिंह हल्का साहनेवाल से विधायक जीवन सिंह संगोवाल के काफ़ी करीबी है। सूत्रो के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो भी आप पार्टी के ब्लॉक प्रधान द्वारा बनाई गई है।
Aap-Panch-And-Gurdwara-Sahib-Pradhan-Accused-Of-Drinking-Alcohol-Video-Of-Them-Falling-On-The-Road-Goes-Viral-Said-To-Be-Close-To-Mla-Sangowal-Wife-Is-Sarpanch