September 9, 2026 23:56:14
पेपरों में नंबर कम आने पर लुधियाना में 12वीं के छात्र ने की खुदकुशी, 3 सब्जेक्ट में हो गया था फेल

पेपरों में नंबर कम आने पर लुधियाना में 12वीं के छात्र ने की खुदकुशी, 3 सब्जेक्ट में हो गया था फेल

May16,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के लाडोवाल में 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान जरनैल सिंह (17) के रूप में हुई है। जरनैल सिंह ने पंजाब शिक्षा बोर्ड में 12वीं की परीक्षा दी थी। कम नंबर आने की वजह से वह कक्षा में फेल हो गया था। फेल होने के तनाव के चलते उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। छात्र के शव का आज सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। जानकारी देते हुए लाडोवाल थाने की एसएचओ गुरशिंदर कौर ने बताया कि जरनैल सिंह गांव चाहर का रहने वाला था। पंजाब शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आ चुका था। वह सरकारी स्कूल में पढ़ता था। एग्जाम में वह 3 पेपर में फेल हो गया था। जरनैल सिंह के पिता गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी हैं। परिवार में उनके दो बेटे राजविंदर सिंह जरनैल थे। रात को उसने परिवार से कहा कि वह सोने के लिए छत पर जा रहा है। जब वह गुरुवार सुबह 8 बजे तक नीचे नहीं आया तो परिवार उसे देखने गया। यहां उसने लोहे के एंगल पर परना बांधकर फंदा लगा रखा था। जरनैल को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

A-Class-12-Student-In-Ludhiana-Committed-Suicide-After-Getting-Low-Marks-In-The-Exam-He-Had-Failed-In-3-Subjects

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026