September 10, 2026 02:23:49
लुधियाना में कुत्ते के काटने को पड़ोसियों में झगड़ा, दो के सिर फटे, वीडियो वायरल

लुधियाना में कुत्ते के काटने को पड़ोसियों में झगड़ा, दो के सिर फटे, वीडियो वायरल

May18,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लाडोवाल के गांव तलवंडी में दो पड़ोसियों के बीच कुत्ते के काटने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई। इस झगड़े में दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से एक का सिर फट गया है। इस घटना की वीडियो भी सामने आया है, जिसे पुलिस को सौंपी गई है। पीड़ितों ने थाना लाडोवाल में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित कर्मजीत सिंह ने बताया कि पड़ोसियों के कुत्ते ने उन्हें काट लिया था। उन्होंने पड़ोसियों से कुत्ते को बांधकर रखने की बात कही, क्योंकि कुत्ते को कैंसर की बीमारी है और वह लोगों को काट रहा है। इस बात को लेकर पड़ोसियों ने कुछ युवकों को साथ मिलाकर कर्मजीत सिंह और उनके दोस्त नरिंदरपाल सिंह पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम ईंट-पत्थर और लोहे की रॉड से हमला किया। इस दौरान कर्मजीत सिंह की मां के कपड़े भी फाड़ दिए गए। नरिंदरपाल सिंह, जो नंगल से लुधियाना आए थे, ने बताया कि वह मामले को शांत करवाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हमलावरों ने उनकी एक न सुनी और उन पर भी हमला कर दिया।

Fight-Between-Neighbours-Over-Dog-Bite-In-Ludhiana-Two-Heads-Injured-Video-Goes-Viral

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026