लुधियाना। अरुण गैस के मालिक विनोद कुमार अग्रवाल के बैंक सेविंग खाते से नौकर समेत 6 लोगों ने मिलकर करीब 67 लाख, दो हजार 625 की राशि धोखे से दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर कर ली। पीडि़त की शिकायत पर जांच के बाद थाना डिविजन नंबर-8 की पुलिस ने मामला दर्ज किया। ठगी के मामले में मुख्य आरोपी की पहचान स्थानीय बस्ती जोधेवाल स्थित न्यू सुभाष नगर निवासी सुभाष शर्मा पुत्र अशोक कुमार के रुप में हुई। पुलिस की दी शिकायत में शिकायतकर्ता विनोद कुमार अग्रवाल के बताया कि सुभाष शर्मा उसके पास वर्ष-2021 से 15 हजार प्रति महीना वेतन पर काम कर रहा था। आरोपी सुभाष शर्मा अपनी कार्यशैली से मालिक का भरोसा जीत कर उसके एचडीएफसी बैंक खाते से उसके शेयर ट्रेडिग के डीमेट अकाउंट में राशि खुद ही ट्रांसफर कर देता था। इस दौरान जनवरी 2024 में बाईपास सर्जरी के चलते विनोद अग्रवाल ने शेयर ट्रेडिंग का कारोबार कम कर दिया। मगर आरोपी सुभाष शर्मा ने उसके अकाउंटस से पैसों की ट्रांस्फर मोबाइल के माध्यम से करके अपने पिता अशोक कुमार के बैंक खाते में करीब 9,39,400 रुपये की राशि व माता लता देवी के बैंक खाते में करीब 3.40 लाख रुपये की राशि ट्रांस्फर कर दी। यहीं बस नहीं आरोपी ने अपने माता-पिता के अलावा अन्य साथियो के बैंक खातों में करीब 67,02,625 की राशि उसकी बिना अनुमति के धोखे से अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांस्फर कर ली। जब उसे इस धोखाधड़ी पता चला तो आरोपी सुभाष शर्मा ने एक प्रतिष्ठित शख्श जै लाल पुत्र ब्रमानंद की मौजूदगी में उक्त राशि मेरे एचडीएफसी बैंक खाते से ट्रांस्फर करने की बात स्वीकार कर पैसे लौटाने का भरोसा दिलाया। मगर पैसे नहीं लौटाए। पुलिस ने सुभाष शर्मा के अलावा पुलिस ने आरोपी के पिता अशोक कुमार, माता लता देवी, सहारनपुर निवासी विनय सिंह, कुलदीप कुमार, नई दिल्ली स्थित शेयर ट्रेडिंग कंपनी मै.निर्मल बंग सिक्योरिटी लिमी.के कर्मचारी उदय बीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
Arun-Gas-Owner-Cheated-Of-Lakhs-Servant-Transferred-67-Lakh-Rupees-From-Account-To-Servant-Case-Registered