September 10, 2026 01:54:52
जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा को कोर्ट में किया पेश, पेशी के दौरान हंसते हुए आए नजर, 5 दिन का रिमांड म

जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा को कोर्ट में किया पेश, पेशी के दौरान हंसते हुए आए नजर, 5 दिन का रिमांड मिला, कई रडार पर

May24,2025 | Enews Team | Jalandher

जालंधर। पंजाब में आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को शनिवार को दोपहर विजिलेंस टीम द्वारा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेश कर रमन अरोड़ा का पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। हालांकि अधिकारियों ने कोर्ट से दस दिन का पुलिस रिमांड मांगा था। पहले अरोड़ा को सुबह 11 बजे पेश किया जाना था, मगर ऐसा नहीं हो पाया। अब उन्हें दोपहर करीब तीन बजे कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान भी विधायक अरोड़ा हंसते हुए नजर आए। कुछ ही देर में अरोड़ा का रिमांड स्पष्ट हो जाएगा। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि अरोड़ा से मोहाली में पूछताछ होगी या फिर जालंधर में। बता दें कि, विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को सुबह 8.45 बजे अरोड़ा के अशोक नगर स्थित घर पर रेड करने पहुंची थी। आज यानी शनिवार को सुबह विजिलेंस की एक टीम फिर से सर्च के लिए विधायक अरोड़ा के घर पर पहुंची। उल्लेखनीय है कि विजिलेंस की रडार पर पंजाब पुलिस सहित अन्य विभागों के से जुड़े कुछ अधिकारी भी हैं।

6 घंटों तक घर में चली थी सर्च

शुक्रवार को करीब 6 घंटों तक विजिलेंस की टीम रमन अरोड़ा के घर के अंदर सर्च करती रही। सर्च के दौरान रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान और उनके पीए रोहित के घर पर भी रेड की गई है। राजू मदान तो घर पर नहीं मिले, मगर रोहित को विजिलेंस ने अपने हिरासत में ले लिया था। उन्हें भी आज अरोड़ा के साथ ही पेश किया जाएगा। बता दें कि, विधायक का केस कुछ दिन पहले गिरफ्तार किए ATP से जुड़ा हुआ है। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक विधायक पर आरोप है कि जालंधर नगर निगम के जरिए उन्होंने लोगों को नोटिस भिजवाए। फिर रुपए लेकर नोटिसों को रफा-दफा करा दिया। इस मामले में FIR भी दर्ज की जा चुकी है।

Jalandhar-Mla-Raman-Arora-Was-Presented-In-Court-Was-Seen-Laughing-During-The-Hearing-Got-5-Day-Remand-Many-On-The-Radar



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026